UP Scholarship Aadhaar Seeding करें और Status Check करें?

जैसा के हर साल लाखों छात्र यूपी स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते हैं और उनकी सबसे बड़ी उम्मीद होती है।  समय पर छात्रवृत्ति मिलना लेकिन कई बार PFMS पोर्टल पर स्टेटस आता है: “Aadhaar Not Seeded with Bank Account” या “Bank Account Not Mapped with Aadhaar” और तब Students bahut परेशान होते है. 

जबकि इसके बारे में यूपी सरकार ने पहले ही छात्रवृत्ति Portal पर आदेश जारी कर Students को बता दिया है. 

up scholarship Aadhaar Seeding

इस लेख में आप जानेंगे कि Aadhaar Seeding status क्या है, क्यों ज़रूरी है, और कैसे आप खुद इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं, और हम आपको इसे चेक करने का तरीक़ा भी बताने वाले है. 

Aadhaar Seeding क्या होता है?

Aadhaar Seeding का मतलब है – आपके बैंक खाते को आपके आधार नंबर से लिंक करना, ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए स्कॉलरशिप की रकम सीधे आपके खाते में भेजी जा सके।

Offline – बैंक में जाकर Aadhaar Seeding कैसे करें?

  • अपने बैंक के ब्रांच में जाएं साथ में ये Documents ले जाएँ।
  • Orignal आधार कार्ड 
  • बैंक का पासबुक जो bank अपने Scholarship फॉर्म में लगाया है.
  • PAN कार्ड 
  • बैंक आपको Aadhaar Linking Form देगा उसे भरे, फॉर्म सबमिट करें बैंकर से स्लिप लें 3–5 दिन में Seeding हो जाती है.

ऑनलाइन बैंक आधार Seeding कैसे करें।

बहुत सारे बैंक आपको online linking का ऑप्शन देते है, इसका process हर बैंक की तरफ से अलग हो सकता है. इसके लिए आपको अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके process मालूम करना है. 

जो जो स्टेप आपके बैंक अधिकारी आपको बताए उसको फॉलो करते जाए, और आपका आधार आपके बैंक से आसानी से लिंक हो जाएगा। 

UIDAI वेबसाइट से Aadhaar Seeding Status कैसे चेक करें?

इसके बारे में up scholarship की official वेबसाइट पर आपको एक statement देखने को मिलेगा। जिसे आप यहाँ देख सकते है.

aadhar seeding status check

मगर वहाँ जो लिंक दिया गया है वो काम नहीं कर रहा इसलिए हम आपको पूरा process दिखाने लगे है. जिसको फॉलो करके आप आसानी से अपना Status जान सकेंगे।  

Step 1:  अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ब्राउज़र में जाएं और – UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट खोले :- https://uidai.gov.in

  • अपनी भाषा चुने आगे एक पेज open होगा जिसे आप यहाँ देख सकते है।  
  • “My Aadhaar” सेक्शन खुलेगा जिसे आप यहाँ देख सकते है.
udai Bank seeding status check
  • Bank Seeding Status” पर क्लिक करें जिसे आप ऊपर देख सकते है. 
  • Login पर click करे, जिसे आप यहाँ देख  सकते है.
Aadhar login bank seeding check
  • एक फॉर्म दिखेगा जिसमें 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
scholarship aadhar bank seeding
  • अब “Login with OTP” पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP गया होगा , दर्ज करें.

Step 2: बैंक लिंकिंग डिटेल देखें

  • अब आपको आपका बैंक दिखेंगा जो आधार से लिंक है
  • बैंक का नाम जो बैंक अपने दिया होगा। 
  • Active/inacctive जैसे दिखेंगा अगर Active है, तो मुबारक हो आपका बैंक Aadhaar से connect हो गया है. 
  • लिंकिंग की तारीख (Seeding Date) इस इमेज में भी आप देख सकते है.
aadhar Bank mapping status up scholarship

FAQ

Q1. छात्रवृत्ति के लिए आधार सीडिंग कैसे करें?

अपने बैंक जाकर या नेटबैंकिंग से आधार नंबर लिंक करें। स्टेटस UIDAI वेबसाइट से चेक करें: uidai.gov.in

Q2. क्या Aadhaar Seeding status ऑनलाइन की जा सकती है?

हां, अगर आपका बैंक सपोर्ट करता है तो नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप से भी आधार लिंक किया जा सकता है।

Q3. क्या यूपी स्कॉलरशिप के लिए Aadhaar Seeding जरूरी है?

हां, स्कॉलरशिप की राशि DBT से मिलती है, जिसके लिए आधार-बैंक सीडिंग अनिवार्य है।

Q4. Up स्कॉलरशिप के लिए NPCI स्टेटस कैसे चेक करें?

अपने बैंक जाकर पूछें कि आपका खाता NPCI में आधार से मैप है या नहीं, और ज़रूरत हो तो Update करवाएं।

Q5. सीडिंग App क्या है?

यह एक मोबाइल ऐप (जैसे mAadhaar या बैंक का ऐप) होता है, जिससे आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।

Conclusion

UP Scholarship 2025-26 में स्कॉलरशिप का पैसा समय पर पाने के लिए Aadhaar Seeding status सबसे ज़रूरी स्टेप है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी छात्रवृत्ति अटक सकती है।

इस लेख में आपने जाना कि आधार सीडिंग क्या है, इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करें और UIDAI वेबसाइट से इसका स्टेटस कैसे चेक करें।

अब जब आप पूरी प्रक्रिया समझ चुके हैं, तो देरी मत करें आज ही आधार सीडिंग करें और UIDAI पोर्टल से उसका स्टेटस चेक करें। एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी स्कॉलरशिप रोक सकती है। इसलिए समय रहते आधार लिंकिंग की जांच करें और ज़रूरत पड़े तो बैंक जाकर इसे अपडेट करवाएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *